कमिंस ने अर्धशतक तो सिर्फ 14 गेंदों में बना दिए थे। 2022 IPL Fast First अर्धशतक!

 IPL में बुधवार को कोलकाता और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले में इस सीजन अपना पहला मैच खेल रहे पैट कमिंस ने तहलका मचा दिया। उन्होंने सिर्फ 15 गेंद में 56 रन बना दिए। 16वें ओवर में तो उनके बल्ले से 35 रन निकले। उनका स्ट्राइक रेट 373.33 का था। इस कंगारू खिलाड़ी ने मैच में 4 चौके और 6 छक्के लगाए। उनकी 56 रन की पारी में 52 रन चौके-छक्के से आए।





कमिंस ने अर्धशतक तो सिर्फ 14 गेंदों में बना दिए थे। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी ने केएल राहुल के 4 साल पुराने रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। राहुल ने 2018 IPL में पंजाब की ओर से खेलते हुए दिल्ली के खिलाफ 14 गेंदों पर फिफ्टी जमाई थी। ये IPL इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी थी। कमिंस ने भी मुंबई के खिलाफ 14 गेंद में पचासा जड़ा।


डेनियल सैम्स कभी नहीं भूलेंगे ये ओवर

मुंबई के लिए मैच का 16वां ओवर डेनियल सैम्स करने आए थे। इस ओवर में कमिंस ने 35 रन बना दिए। आइए आपको बताते हैं कमिंस ने ओवर में 35 रन कैसे बनाए।

15.1: सैम्स ने कमिंस को फुल लेंथ गेंद दी जिसे कमिंस ने लॉन्ग ऑन बांउड्री के बाहर भेज दिया।

15.2: सैम्स ने कमिंस को दूसरी गेंद फुल टॉस डाली, गेंद स्टंप से हल्की बाहर थी और लॉन्ग ऑन बाउंड्री से बाहर 4 रन गई।

15.3: तीसरी गेंद को कमिंस ने मिड विकेट के ऊपर फिर छक्का जड़ दिया।

15.4: चौथी गेंद को भी कमिंस ने फाइन लेग के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया। अगली गेंद सैम्स ने नो बॉल डाली और इस गेंद पर दो रन भी बने।

15.5: कमिंस को फ्री हिट मिला और उन्होंने डीप स्क्वायर लेग की तरफ शानदार चौका जड़कर अपना पचासा जड़ दिया।

15.6: कमिंस ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा और मैच खत्म कर दिया। इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल पर कोलकाता की टीम नंबर एक पर आ गई है।

पैट कमिंस के IPL इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्ड ने IPL 2022 में बुधवार को मुंबई इंडियंस पर 5 विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज की। वेंकटेश अय्यर ने भी 50 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ ही KKR की टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 बन गई है। यह मुंबई की लगातार तीसरी हार है।


15 गेंद पर 56 रन बनाने वाले कमिंस ने 14 गेंदों पर ही 50 रन पूरे कर लिए थे और केएल राहुल के 4 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। राहुल ने 2018 IPL में पंजाब की ओर से खेलते हुए दिल्ली के खिलाफ 14 गेंदों पर फिफ्टी जमाई थी। टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भारत के युवराज सिंह के नाम है। युवराज ने 2007 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों पर अर्धशतक जमाया था। युवी ने उस पारी में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के जमाए थे।


101 रन पर गिर गए थे 5 विकेट

162 रन के टारगेट का पीछा करते हुए KKR के पांच विकेट 13.1 ओवर में 101 रन के स्कोर पर गिर गए थे। यहां से कमिंस का ऐसा तूफान आया कि कोलकाता की टीम ने सिर्फ 16 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया। मुंबई ने सूर्यकुमार यादव (52) और तिलक वर्मा (38) की तेज पारियों की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 161 रन बनाए थे।


नहीं चला रहाणे-अय्यर का बल्ला

कमिंस की धुआंधार पारी का VIDEO:एक ओवर में बना दिए 35 रन, IPL की सबसे तेज फिफ्टी की बराबरी की; 56 में से 52 रन चौके-छक्के से आए


कोलकाता के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 7 रन बनाने के लिए 11 गेंदों का सामना किया। रहाणे का विकेट टाइमल मिल्स ने लिया। वहीं, श्रेयस अय्यर सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें डेनियल सैम्स ने अपना शिकार बनाया।

अपना पहला मैच खेल रहे डेवाल्ड ब्रेविस (बेबी एबी) 18 गेंद में 29 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने। उन्होंने अपनी 29 रन की पारी में 2 चौके और 2 छक्के जड़े दिए। उनका स्ट्राइक रेट 152.63 का था। आने वाले मैचों में इस खिलाड़ी का बल्ला आग उगल सकता है।


पांच बार की चैंपियन मुंबई को सीजन की पहली जीत की तलाश है। उसे लगातार दो मुकाबलों में हार मिली है। वहीं, कोलकाता की टीम 3 में से 2 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। अगर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम आज जीत हासिल करती है तो वह राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़कर नंबर-1 बन जाएगी।


जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज रसिख सलाम कोलकाता के लिए पहला मैच खेलेंगे। वे आईपीएल खेलने वाले जम्मू कश्मीर के चौथे क्रिकेटर हैं। उन पर बीसीसीआई ने बर्थ सर्टिफिकेट के कारण दो साल का बैन भी लगाया था। वहीं, मुंबई के लिए 19 साल के युवा साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को डेब्यू करने का मौका मिला है। ब्रेविस को बेबी एबी भी कहा जाता है।

*

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post