रकुल प्रीत सिंह का सिजलिंग डांस देखकर फैंस के छूटे पसीने, कहा, जानलेवा...!

 रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है| इसमें उन्हें शाह गिल और अली सेठी के गाने पसूरी पर डांस करते हुए देखा जा सकता है| खास बात यह है कि गाने में रकुल प्रीत सिंह ब्लैक कलर की ब्रॉलेट और घाघरा पहनकर सिजलिंग डांस करती नजर रही हैं|

 


रकुल प्रीत सिंह का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है

रकुल प्रीत सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘इन दिनों यह मेरा पसंदीदा गाना है| थैंक यू सो मच डिंपल कोटेचा, इसे अच्छे से कोरियोग्राफ करने के लिएl’ रकुल प्रीत सिंह का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है| इसे 6 घंटे में 624000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं|

 

वहीं इसपर कई लोगों ने दिल और आग की इमोजी भी शेयर की है| इसपर करीब 4200 से ज्यादा कमेंट किए जा चुके हैं| कई लोगों ने इस पर कील मी, थैंक यू फॉर बीइंग यू, हे भगवान, वाव, नाइस, ब्यूटीफुल, माइंड ब्लोइंग और ब्यूटीफुल एलिगेंट जैसे कमेंट किए हैं|

रकुल प्रीत सिंह के ब्वॉयफ्रेंड जैकी भगनानी ने भी कमेंट किया है

 

वहीं रकुल प्रीत सिंह के ब्वॉयफ्रेंड जैकी भगनानी ने लिखा है, क्या आप मुझे भी इसे सिखा सकती हैं| रकुल प्रीत सिंह की हाल ही में फिल्म रनवे 34 रिलीज हुई है| इस फिल्म में उनके अलावा अजय देवगन और अमिताभ बच्चन की अहम भूमिका हैl रकुल प्रीत सिंह ने जैकी भगनानी के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है|

रकुल प्रीत सिंह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं

 

View this post on Instagram

रकुल प्रीत सिंह ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है| उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है| वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं| वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैंl इसे लेकर उनके काफी उत्साहित रहते हैं|

*

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post