सावन महिना: सिंदूर से लेकर शंख तक, पाप है भोलेनाथ को ये 5 चीजें चढ़ाना, मिलते हैं बुरे परिणाम!



 आज 14 जुलाई से सावन का महिना शुरू हो गया है| इस महीने में हर कोई भगवान शिव को प्रसन्न करने में लगा रहता है| कहा जाता है कि सावन महीने में यदि आप ने भोलेनाथ को खुश कर दिया तो वह आपकी हर मुराद पूरी करते हैं| इसलिए लोग इस महीने शिवजी की पूजा पाठ कुछ ज्यादा ही करते हैं|

 


लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोलेनाथ की पूजा में 5 चीजों को इस्तेमाल करना वर्जित होता है| यदि आप ने इन चीजों का पूजा में शामिल किया तो भोलेनाथ नाराज हो जाते हैं| फिर आपको इसके दुष्परिणाम देखने को मिलते हैं|

सिंदूर

 


शिवजी की पूजा के दौरान थाली में सिंदूर या शृंगार की कोई भी वस्तु नहीं रखना चाहिए| भोलेनाथ को हम विनाशक भी कहते हैं| जब-जब दुनिया में अत्याचार का घड़ा भर जाता है तब-तब शिवजी अपनी तीसरी आँख खोल उसे नष्ट कर देते हैं| उन्होंने भले माँ पार्वती से विवाह किया हो, लेकिन वह मूल रूप से तो बैरागी ही है| इसलिए उनकी पूजा में सिंदूर और कुमकुम इस्तेमाल करने की मनाही है|

शंख



शिवजी की पूजा के दौरान तो शंख उनके पास रखना चाहिए और ही बजाना चाहिए| कुछ लोग शंख से भी शिवलिंग का अभिषेक करते हैं| ये भी नहीं करना चाहिए। दरअसल शिवजी ने त्रिशूल से शंखचूड़ नाम के राक्षस का वध किया था|

 

मान्यता है कि उसी की राख से शंख की उत्पत्ति हुई थी| एक अन्य कारण ये भी है कि शिवजी एक तपस्वी है| इसलिए उन्हें शंख या किसी भी चीज का शोर शराबा पसंद नहीं है| इससे उनकी तपस्या भंग हो जाती है|

हल्दी

 


वैसे तो हल्दी का इस्तेमाल कई देवी देवताओं की पूजा में होता है| इसे सौभाग्य और खुशहाली का प्रतीक माना गया है| लेकिन शिवजी की पूजा में इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं| भोलेनाथ एक वैरागी हैं| और उन्हें हल्दी जैसी सजावटी चीजें पसंद नहीं आती हैं|

तुलसी

 


भोलेनाथ को तुलसी के पत्ते भी नहीं चढ़ाने चाहिए| दरअसल उन्होंने तुलसी के पति जालंधर का वध किया था| तब तुलसी माता नाराज हो गई थी और उन्हें श्राप देकर कहा था कि जो भी शिव भक्त आपकी पूजा की थाली में तुलसी रखेगा वह मेरा कष्ट झेलेगा|

केतकी के फूल

 


शिवजी को कभी केतकी के फूल नहीं चढ़ाए जाते हैं। इसकी वजह ये है कि एक बार ब्रह्मा जी ने किसी बात को लेकर शिवजी से झूठ बोल दिया था। इसमें देवी केतकी ने उनका साथ दिया था। बस तभी शिवजी नाराज हो गए थे और केतकी को श्राप देकर कहा था कि तुमारे फूल मुझे कभी नहीं चढ़ाए जाएंगे।

सावन में करें ये काम

सावन के महीने में कुछ खास कामों को करने से बचना चाहिए| वरना शिवजी नाराज हो जाते हैं| इस महीने आपको नॉन-वेज नहीं खाना है| शराब, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू जैसे नशे छोड़ने हैं| इस माह सिर और दाढ़ी के बाल भी नहीं काटे जाते हैं|

 


बड़े बूढ़ों का अपमान करना भी भारी पड़ सकता है| सावन में झूठ नहीं बोलना चाहिए। किसी को धोखा नहीं देना चाहिए| भगवान का अपमान नहीं करना चाहिए| यदि आप इन नियमों को तोड़ते हैं तो भोलेनाथ का प्रकोप झेलते हैं|

*

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post