अगर सबसे खूबसूरत आईएएस का नाम लिया जाए तो अतहर आमिर खान का नाम सबसे पहले लिया जायेगा | पिछले काफी समय से अतहर चर्चा में बने हुए हैं| पहले टीना डाबी (Tina Dabi) संग शादी फिर तलाक और अतहर अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं जो अक्टूबर में होने जा रही हैं| फिलहाल उन्होंने कश्मीर की रहने वालीं डॉक्टर महरीन काजी संग सगाई कर ली है जिसकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गई है|
अतहर आमि खान और महरीन काजी की सगाई की एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा गई है जिसमें अतहर से उनकी सालियों ने खास तरह का कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया है| सगाई से पहले अतहर ने ये कॉन्ट्रैक्ट साइन किया जिसमें तीन मुख्य शर्ते थीं|
जिसके मुताबिक अतहर हमेशा मानेंगे कि महरीन हमेशा सही हैं| इसके अलावा वो साल में 2-3 बार महरीन को विदेश घुमाने ले जाएंगे और तीसरी शर्त ये कि महरीन जब भी शॉपिंग करना चाहे वो उसे करने देंगे| इन शर्तों को अतहर ने हंसकर स्वीकार किया और साइन किए जिसका वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है|
अब आपको अतहर आमिर खान की होने वाली पत्नी महरीन के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं| महरीन के सोशल मीडिया अकाउंट को देख पता चलता है कि वो घूमने फिरने की शौकीन हैं| खाली समय मिलते ही वो कश्मीर की वादियों में वक्त बिताना काफी पसंद करती हैं| अब वो आईएएस अतहर के अक्टूबर में शादी के बंधन में बंधेगी फिलहाल दोनों ने क्लासी अंदाज में सगाई की जिसकी तस्वीरें छाई हुई हैं|
आपको बता दें कि अतहर आमिर खान की पहली शादी 2016 के बैच की टॉपर टीना डाबी से हुई थी. लेकिन 2 साल में ही इनका तलाक भी हो गया| 2020 में इनका रिश्ता खत्म हुआ| वहीं हाल ही में टीना डाबी ने भी दूसरी शादी कर घर बसा लिया है| उन्होंने खुद से 13 साल बड़े आईएएस प्रदीप गवांडे के साथ ब्याह रचाया है| वहीं अब अतहर भी नई शुरुआत करने जा रहे हैं|