जाह्नवी कपूर ने किया खुलासा एक्स-बॉयफ्रेंड ईशान खट्टर के साथ ब्रेकअप के बाद भी टच हैं ! प्रेग्नेंसी थी ब्रेकअप का कारण…?

 जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गुड लक जैरी’ के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं| एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस से रूमर्ड एक्स-बॉयफ्रेंड और पहले को-स्टार ईशान खट्टर के बारे में बात की है| एक्ट्रेस ने बताया कि वो अब भी ईशान के साथ टच में हैं| साथ ही उन्होंने बताया कि दोनों का बॉन्ड कैसा है|



जाह्नवी कपूर ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा, “मुझे लगता है कि हम दोनों अपनी लाइफ में बहुत बिजी है, लेकिन जब भी हम मिलते हैं गर्मजोशी के साथ मिलते हैं| जुगजुग जियो का सॉन्ग रंगसारी असल में धड़क फिल्म में होने वाला था| तो जब भी हम धड़क के लिए मोंटाज शूट करते थे, हमेशा वही गाना प्ले करते थे|

जाह्नवी ने आगे कहा, जब यह गाना रिलीज हुआ, तो हम दोनों ऐसे थे कि यह हमारा गाना है और इसने हमें बहुत कुछ फील कराया है| जब यह गाना आया तो हमने एक-दूसरे को मैसेज किया, ‘क्या तुमने इसे देखा?’ यह बहुत ही फनी था|

 

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्‌टर ने ‘धड़क’ फिल्म से साथ में डेब्यू किया था| यह फिल्म मराठी मूवी ‘सैराट’ का रीमेक थी| जाह्नवी, ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल,’ ‘घोस्ट स्टोरीज’ और ‘रूही’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है| उनकी अगली फिल्म ‘गुड लक जैरी’ तमिल फिल्म ‘कोलामावु कोकिला’ का हिंदी रीमेक है| यह फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी| इसके अलावा उनके पास ‘मिली’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ जैसी फिल्में हैं|

वहीं, ईशान अगली फिल्म ‘फोन भूत’ में नजर आएंगे| इस फिल्म में ईशान के अलावा कटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी भी लीड रोल में हैं| यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी|

*

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post