रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर आया पूनम पांडे का रिएक्शन, बोलीं- मेरे खेल में मुझे ही हरा दिया!



बॉलीवुड एक्टर

रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है| सोशल मीडिया पर सिलेब्रिटीज से लेकर आम आदमी तक इस फोटोशूट पर अपनी रिएक्शंस दे रहे हैं| इस फोटोशूट में रणवीर बिना कपड़ों के नजर रहे हैं| अब इस मुद्दे पर अपने न्यूड फोटोशूट के लिए फेमस रहने वाली पूनम पांडे का भी रिएक्शन सामने आया है| पूनम ने कहा है कि रणवीर सिंह ने उन्हें उनके ही खेल में हरा दिया है|

 

रणवीर के न्यूड फोटोशूट पर Poonam Pandey ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है| उन्होंने रणवीर के फोटोशूट की 2 तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘आपने मुझे मेरे ही खेल में हरा दिया है रणवीर सिंह|रणवीर ने मैगजीन को अपना इंटरव्यू भी दिया है लेकिन उनका फोटोशूट लोगों का ध्यान ज्यादा खींच रहा है|

 

मैगजीन को दिए इंटरव्यू में Ranveer Singh ने कहा है कि काम के लिए उनकी भूख बढ़ती जा रही है| उन्होंने कहा कि वह दिन में 20 घंटे काम कर रहे हैं और इससे वह काफी खुश हैं| रणवीर ने कहा कि बाकी लोगों की तरह उनके भी पिछले 2 साल बहुत मुश्किल में गुजरे हैं| वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर पिछली बार फिल्म 83 में नजर आए थे जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी|

 

अब वह रोहित शेट्टी की फिल्मसर्कसमें पूजा हेगड़े के साथ नजर आने वाले हैं| इसके अलावा वह करण जौहर के डायरेक्शन में बनने वालीरॉकी और रानी की प्रेम कहानीमें भी काम कर रहे हैं जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं|

*

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post