गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले आंद्रे रसेल की पत्नी हैं बेहद बोल्ड, शाहरुख खान की हैं बड़ी फैन, देखें Photos !

 आंद्र रसेल की पत्नी जेसिम लॉरा ने मॉडलिंग की दुनिया में काफी नाम कमाया है| रसेल की तरह वह भी सुर्खियों में रहती हैं| रसेल और जेसिम ने 2014 में सगाई की थी| जुलाई 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। साल 2020 में जेसिम ने एक बेटी को जन्म दिया|

 


वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज आंद्रे रसेल (ANDRE RUSSELL) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने के लिए जाने जाते हैं| वहीं, उनकी पत्नी जेसिम लॉरा रसेल (JASSYM LORA RUSSELL) ने भी बेहद बोल्ड हैं|.उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में बहुत नाम कमाया है| आंद्रे रसेल की तरह जेसिम भी सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें और आंद्रे रसेल को कई बार ट्रोल भी किया गया है| हालांकि, जब-जब भी ऐसा हुआ जेसिम ने ट्रोलर्स को मुंह-तोड़ जवाब दिया और अपने पति का बचाव भी किया|

 


अमेरिका के मियामी में जन्मीं जेसिम बॉलीवुड के किंग खान और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइटराइडर्स के सह-मालिक शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हैं| रसेल और जेसिम ने 2014 में सगाई की थी| जुलाई 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए| साल 2020 में जेसिम ने एक बेटी को जन्म दिया। रसेल और जेसिम की बेटी का नाम आलिया रसेल है| रसेल और जेसिम की केमिस्ट्री बहुत लाजवाब है| दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते हैं| इनके सोशल मीडिया अकाउंट को देखें तो कपल की एक साथ मस्ती करते कई तस्वीरें मिल जाएंगी| आंद्रे रसेल ने एक बार अपने बर्थडे पर खुलासा किया था कि खूबसूरत पत्नी के दबाव के कारण वह अच्छा खेल पाते है|

 


रसेल ने कहा था, ‘मैं जब भी बल्लेबाजी करने आता हूं, तब मुख्य उद्देश् अपनी पत्नी और फैंस को खुश करना होता है| मैं बल्लेबाजी के समय दबाव में होता हूं, क्योंकि मेरी कोशिश पत्नी जेसिम और फैंस को खुश करने की होती हैं| जेसिम का सबसे बड़ा सपना विक्टोरिया सीक्रेट की मॉडल बनना था| विक्टोरिया सीक्रेट एक लॉन्जरी ब्रांड है| वह हर साल फैशन शो का आयोजन करता है| जेसिम सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी मॉडलिंग की तस्वीरें और लाइफस्टाइल टिप्स इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं| मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेसिम की कुल संपत्ति लगभग एक मिलियन डॉलर (करीब 7.51 करोड़ रुपए) है|



उन्होंने कई प्रसिद्ध ब्रांडों और शीर्ष हस्तियों के साथ काम किया है| वह एक सफल महिला व्यवसायी, इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर और ब्लॉगर भी हैं| जेसिम जन्म से ईसाई हैं| करीब 5 फीट 8 इंच लंबी जेसिम का वजन 60 किलोग्राम (132 पाउंड) के आसपास है| जेसिम का सपना हमेशा से विक्टोरिया की सीक्रेट मॉडल बनने का रहा| उन्होंने मियामी में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की| हालांकि, पढ़ाई में वह कुछ खास नहीं थीं, इसलिए उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई ऑनलाइन की|

*

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post