DC vs MI IPL 2022 Match LIVE: मुंबई इंडियंस को लगा चौथा झटका, पोलार्ड हुए फेल

 IPL 2022 DC vs MI Match LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन के दूसरे मुकाबले में शनिवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस ने टिम डेविड, तिमाल मिल्स, रायली मेरेडिथ, तिलक वर्मा और एक अन्य खिलाड़ी को डेब्यू कैप दिया है। वहीं, दिल्ली ने भी पांच खिलाड़ियों को डेब्यू कैप सौंपा है। मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी जारी। कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन की सलामी जोड़ी क्रीज पर उतरे। दोनों ने 67 रन जोड़े, लेकिन रोहित शर्मा 41 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई का स्कोर 120 के पार हो गया है। 

Sun, 27 Mar 2022 04:49 PM

DC vs MI Match: मुंबई को चौथा झटक

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चौथा विकेट किरोन पोलार्ड के रूप में गंवाया। पोलार्ड 2 रन बनाकर आउट हो गए। उनको कुलदीप यादव ने टिम साइफर्ट के हाथों कैच आउट कराया। 

Sun, 27 Mar 2022 04:42 PM

IPL 2022 DC vs MI LIVE: मुंबई को तीसरा झटका

मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका खलील अहमद ने दिया। उन्होंने तिलक वर्मा को पृथ्वी शॉ के हाथों कैच आउट कराया, जो 22 रन बनाकर चलते बने। अब क्रीज पर ईशान किशन का साथ देने के लिए किरोन पोलार्ड आए हैं। Sun, 27 Mar 2022 04:34 PM

IPL 2022: मुंबई के 100 रन पूरे

मुंबई इंडियंस ने 13वें ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार किया। टीम ने दो विकेट खो दिए हैं। तिलक वर्मा और ईशान किशन जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 104/2 है।

Sun, 27 Mar 2022 04:24 PM

मुंबई को लगा दूसरा झटका

मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका अनमोलप्रीत सिंह के रूप में लगा जो कुलदीप यादव की गेंद पर 8 रन बनाकर ललित यादव के हाथों कैच आउट हो गए।

Sun, 27 Mar 2022 04:21 PM

Delhi vs Mumbai Match LIVE: मुंबई की आधी पारी समाप्त

मुंबई इंडियंस की आधी पारी समाप्त हो गई है। एक विकेट के नुकसान पर मुंबई ने 10 ओवर में 79 रन बना लिए हैं। ईशान किशन और अनमोलप्रीत क्रीज पर हैं।

Sun, 27 Mar 2022 04:14 PM

IPL 2022 Match live: मुंबई को पहला झटका

मुंबई इंडियंस को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। कप्तान रोहित शर्मा 41 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर रोवमैन पावेल के हाथों कैच आउट हो गए।

Sun, 27 Mar 2022 04:11 PM

DC vs MI match: स्पिनरों ने लगाई लगाम

दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने मुंबई इंडियंस के रनों पर लगाम लगाई है। पिछले दो ओवर में सिर्फ 12 रन बने हैं।

Sun, 27 Mar 2022 04:00 PM

IPL 2022 LIVE: पावरप्ले में मुंबई का हमला

IPL 2022 LIVE: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पावरप्ले में पूरी तरह से मुंबई इंडियंस का दबदबा देखने को मिला। रोहित और ईशान ने 6 ओवर में 53 रन बनाए। दोनों बल्लेबाज अभी भी नाबाद हैं।

Sun, 27 Mar 2022 03:55 PM

IPL 2022 Match 2 LIVE: मुंबई की दमदार शुरुआत

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के खिलाफ दमदार शुरुआत हासिल की। रोहित शर्मा और ईशान किशन दिल्ली के गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बना रहे हैं। दोनों ने पहले 5 ओवर में 48 रन जोड़ लिए हैं। रोहित 25 और ईशान 22 रन बनाकर नाबाद हैं।

Sun, 27 Mar 2022 03:45 PM

DC Vs MI IPL 2022 Match 2 LIVE: मुंबई की अच्छी शुरुआत

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2022 के अपने पहले मैच में अच्छी शुरुआत हासिल की। पहले तीन ओवर में मुंबई ने बिना विकेट खोए 25 रन बना लिए हैं। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान किशन ने छक्का जड़ा।

Sun, 27 Mar 2022 03:41 PM

IPL 2022 MI Vs DC

खलील अहमद ने दूसरे ओवर की शुरुआत की है और उन्होंने अपने इस ओवर में केवल छह रन खर्च किए। दो ओवर के बाद मुंबई ने बिना किसी नुकसान के 16 रन बना लिए हैं। 
 

Sun, 27 Mar 2022 03:35 PM

MI vs DC 2022

शार्दुल के पहले ही ओवर में रोहित ने एक चौका और एक छक्का लगाकर मुंबई को शानदार शुरुआत दिलाई है। पहले ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी नुकसान के 10 रन है।  

Sun, 27 Mar 2022 03:32 PM

Delhi Capitals vs Mumbai Indians

टॉस हारने के बाद मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज बैटिंग के लिए क्रीज पर उतर चुके हैं। कप्तान रोहित शर्मा और ईशान की सलामी जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं। शार्दुल ठाकुर के हाथ में गेंद है। 

Sun, 27 Mar 2022 03:08 PM

IPL 2022 MI Vs DC

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन: 

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, टिम साइफर्ट, मनदीप सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शॉर्दुल यादव, कुलदीप यादव, खलील अहमद,कमलेश नागरकोटी। 

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, कायरन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, टिमाल मिल्स, बासिल थंपी, एम अश्विन, जसप्रीत बुमराह। 

Sun, 27 Mar 2022 03:05 PM

MI Vs DC

मुंबई इंडियंस ने टिम डेविड, तिमाल मिल्स, रायली मेरेडिथ, तिलक वर्मा और एक अन्य खिलाड़ी को डेब्यू कैप दिया है। वहीं, दिल्ली ने भी पांच खिलाड़ियों को डेब्यू कैप सौंपा है। 

Sun, 27 Mar 2022 03:04 PM

DC vs MI IPL 2022 LIVE

दिल्ली ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है। पंत ने टॉस जीत कर कहा है कि सबसे पहले हम टॉस जीतना चाहते थे। यह एक ताज़ा पिच है और उम्मीद है कि शुरुआत में गेंदबाज़ों को मदद मिलेगी। वहीं रोहित ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाज़ी करना चाहते थे। मुंबई में खेलना हमारे लिए काफ़ी अच्छा है। 

Sun, 27 Mar 2022 03:03 PM

IPL 2022 DC vs MI

आईपीएल के 15वें सीजन के दूसरे मुकाबले में शनिवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

Sun, 27 Mar 2022 02:48 PM

IPL 2022 MI Vs DC

आईपीएल 2022 के दूसरे मुकाबले में दिल्ली और मुंबई अब से कुछ ही देर में भिड़ने को तैयार है। दोनों ही टीम के बीच थोड़ी देर में टॉस होने वाला है।  
 

Sun, 27 Mar 2022 01:36 PM

DC Vs MI IPL 2022 Match 2 LIVE: दिल्ली दिखेगी कमजोर

दिल्ली कैपिटल्स के पास इस समय कई ओवरशीज प्लेयर नहीं हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली को जीत दर्ज करना कठिन होगा। दिल्ली की टीम से अभी डेविड वार्नर जैसे खिलाड़ी जुड़े नहीं हैं। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव के खेलने पर संशय है।

Sun, 27 Mar 2022 01:20 PM

DC vs MI Match LIVE:  दिल्ली और मुंबई की टक्कर होती है कड़ी 

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच आईपीएल के इतिहास में कुल 30 मैच खेले गए हैं। इनमें से 16 मैच मुंबई इंडियंस जीतने में सफल हुई है, जबकि 14 मैच दिल्ली की टीम ने अपने नाम किए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 2021 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई को दो बार हराया था, जबकि 2022 में मुंबई ने दिल्ली को 4 बार हराया था।


*

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post