ईशा गुप्ता अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। यह तस्वीरें उनकी फॉर्मुला वन रेसिंग के दौरान की हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो क्लिप्स शेयर की थीं। वहीं कुछ तस्वीरें भी हैं। फोटोज में ईशा ने सिर्फ कोट पहन रखा है, अंडरगार्मेंट्स नहीं हैं। उनकी तस्वीरों पर तरह-तरह के कॉमेंट्स मिल रहे हैं। लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है। ईशा की ये तस्वीरें अबू धाबी की हैं।
ट्रोल्स ने किए नेगेटिव कॉमेंट्स
ईशा गुप्ता के लुक पर कई लोगों ने नेगेटिव कॉमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा है, लड़कियों का नाम खराब मत करो प्लीज, बेगैरती दुनिया को मत दिखाओ। एक ने लिखा है, जल्दी में आप ब्रा पहनना भूल गईं। एक और फॉलोअर ने ईशा को ट्रोल किया है, लगता है कि वहां कुछ ज्यादा ही गर्मी है, अजीब लेकिन ठीक है। बस सूट? ये हिम्मत बस सिलेब्रिटी ही कर सकते हैं।
रिहाना से मिलाई शक्ल
उनका यह लुक कुछ लोगों को पसंद भी आया तो गाड़ी में उनकी तस्वीर की लोग रिहाना से तुलना कर रहे हैं। ईशा वाकई इस फोटो में रिहाना जैसी दिख रही हैं। बता दें कि ईशा गुप्ता के लुक्स एंजेलिना जॉली से मिलाए जाते हैं।
हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब ईशा अपने लुक्स को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर यूजर कपड़ों को लेकर उन्हें निशाने पर लेते रहते हैं.
ईशा फॉर्मूला 1 रेसिंग के लिए अबू धाबी पहुंची हैं, जहां से उनकी ये तस्वीरें चर्चा में छाई हुई हैं.
आश्रम में नजर आएंगी ईशा
आपको बता दें कि ईशा गुप्ता इंस्टाग्राम पर आश्रम के आने वाले सीजन के बारे में भी हिंट कर चुकी हैं। बोल्ड ऐंड ब्यूटीफुल ईशा आश्रम 3 में बॉबी देओल के साथ नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा आश्रम में बॉबी देओल की प्रचारक का काम करेंगी। सीरीज में वह उनकी छवि अच्छी करने की कोशिश करेंगी।