केएल राहुल-अथिया शेट्टी करेंगे शादी:अक्टूबर में टी-20 वर्ल्ड कप के बाद साउथ इंडियन रिवाजों से होगी शादी; 3 साल से दोनों साथ!

 भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी साल के आखिर तक शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों 3 साल से डेट कर रहे हैं। अथिया फिल्म स्टार सुनील शेट्टी की बेटी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों सर्दियों में सात फेरे ले सकते हैं। संभावना है कि अक्टूबर में शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से होगी।





केएल राहुल इस समय टाटा IPL में लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम की कप्तानी कर रहे हैं। सुनील शेट्टी और उनके परिवार को हाल ही में हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स के मैचेस में लखनऊ टीम को चीयर करते देखा गया है। 19 अप्रैल को भी लखनऊ और बेंगलुरु के मैच के दौरान अथिया शेट्टी को दर्शक दीर्घा में देखा गया।


12 अगस्त 2021 को सुनील शेट्‌टी ने राहुल के शतक को अपना बर्थडे गिफ्ट बताया था।


शेट्टी परिवार के फंक्शंस में शामिल होते हैं राहुल

राहुल और अथिया की रिलेशनशिप की खबरों के बाद केएल राहुल कई बार सुनील शेट्टी के परिवार के साथ फंक्शंस में देखे गए हैं। अथिया के भाई अहान की डेब्यू फिल्म तड़प के प्रीमियर के दौरान भी राहुल शेट्टी परिवार के साथ ही थे। दोनों के रिश्तों को परिवार की मंजूरी है।


कई मौकों पर सुनील शेट्टी ने राहुल की पारियों पर सोशल मीडिया पोस्ट किए हैं। सुनील, राहुल को बाबा कहकर बुलाते हैं। अगस्त 2021 को इंग्लैंड दौरे के दौरान अथिया टीम इंडिया के साथ थीं। 12 अगस्त को राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक जमाया था, उसके एक दिन पहले ही सुनील शेट्टी का जन्मदिन था। राहुल के इस शतक को सुनील ने अपना बर्थडे गिफ्ट बताया था।


शादी की तैयारियां पहले से ही शुरू हो चुकी हैं

सुनील शेट्‌टी के करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि शादी की तैयारियां पहले से ही शुरू हो चुकी हैं। कपल के पेरेंट्स को अथिया और राहुल की जोड़ी काफी पसंद है। इसलिए दोनों ने अपने इस रिश्ते को नाम देने का फैसला किया है। अगर सब सही रहा तो 2022 के आखिरी में राहुल और अथिया पति-पत्नी होंगे। दोनों को अक्सर कई मौकों पर साथ में स्पॉट किया जाता है। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे के पोस्ट पर प्यार का इजहार करते रहते हैं।


अथिया के भाई अहान शेट्‌टी की फिल्म 'तड़प' के प्रमोशन में उनकी फैमिली के साथ नजर आए थे केएल राहुल।


मैच में राहुल को चीयर अप करने पहुंची थीं अथिया

हाल ही में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच हुए आइपीएल मैच में अथिया अपनी फैमिली के साथ केएल राहुल को चीयर अप करती नजर आई थीं। सुनील शेट्‌टी टीम की स्काईब्लू टी-शर्ट पहने राहुल को चीयर करते दिखे।


IPL मैच के दौरान राहुल को चीयर करने पिता सुनील शेट्‌टी और फैमिली के साथ पहुंची थीं अथिया


साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से होगी शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेटर और एक्ट्रेस साउथ इंडियन वेडिंग करेंगे, क्योंकि सुनील शेट्‌टी का जन्म मुल्की, मैंगलोर में एक मंगलोरियन फैमिली में हुआ था, और वह एक साउथ इंडियन हैं। राहुल भी एक मंगलोरियन फैमिली से हैं। इसलिए कपल साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से शादी करेगा।


आईवियर ब्रांड ऐड में साथ नजर आए

अथिया और राहुल हमेशा से ही अपने रिलेशनशिप को लेकर ओपन रहे हैं। कपल की सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद प्यार में हैं। हाल ही में दोनों एक आईवियर ब्रांड ऐड में साथ नजर आए हैं, जिससे शादी को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। हालांकि, अभी तक कपल और उनकी फैमिली की ओर से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।


18 अप्रैल को अथिया के बर्थडे ‌विश करने पर राहुल ने कहा था-'लव यू'


अथिया ने पोस्ट शेयर कर किया था बर्थडे विश अथिया शेट्टी ने हाल ही में केएल राहुल को रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया था। 18 अप्रैल को केएल राहुल का 30वां जन्मदिन था। इस खास मौके पर उनके फैंस और क्रिकेटर्स ने उन्हें बर्थडे विश किया। वहीं दूसरी तरफ अथिया शेट्टी ने राहुल के साथ फोटो शेयर कर जन्मदिन की बधाई देकर सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहीं।

*

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post