भारतीय मूल के डॉक्टर की शर्मनाक हरकत:48 महिलाओं से किया यौन अपराध, कोर्ट अगले महीने सुनाएगा सजा!

 ब्रिटेन के स्कॉटलैंड में प्रैक्टिस करने वाले भारतीय मूल के एक डॉक्टर को 48 महिलाओं से यौन अपराध करने के जुर्म में दोषी ठहराया गया है। डॉक्टर पर महिलाओं के शारीरिक अंगों को गलत तरीके से छूने के आरोप लगे हैं।





जानकारी के मुताबिक, 72 वर्षीय जनरल प्रैक्टिशनर डॉ. कृष्ण सिंह पर 35 साल तक 48 महिला मरीजों से यौन अपराध करने का केस दर्ज हुआ है। उन्हें महिला मरीजों को किस करने, गलत तरीके से छूने, अभद्र व्यवहार करने और कई तरह की अश्लील हरकतें करने का दोषी पाया गया है।


डॉ. सिंह महिला मरीजों के अंगों को खुलेआम गलत तरीके से छूता था।


महिला मरीजों को खुलेआम गलत तरीके से छूता था

इस अपराध की सुनवाई ग्लासगोव हाईकोर्ट में हुई, जहां सिंह को अगले महीने सजा सुनाई जाएगी। अभियोजक एंजेला ग्रे ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा कि सिंह महिलाओं से अपराध करने का आदी है। वह महिला मरीजों के अंगों को खुलेआम गलत तरीके से छूता है। ये घटनाएं साल 1983 से 2018 के बीच हुई थीं। उस दौरान डॉ. उत्तरी लनार्कशायर में स्थित अपने क्लिनिक, अस्पताल, और मरीजों के घर पर इस तरह की हरकतें करता था।


डॉ. सिंह ने सभी आरोपों को झूठा बताया

दूसरी ओर डॉ. सिंह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। डॉ. सिंह को मेडिकल सेवा में अच्छे योगदान के लिए रॉयल मेंबर ऑफ द ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एंपायर (एमबीई) की उपाधि मिली हुई है।


दरअसल, एक महिला ने 2018 में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। उसे सजा सुनाने का फैसला अगले महीने तक के लिए टाल दिया गया है। फिलहाल, सिंह को अपना पासपोर्ट जमा करने की शर्त के साथ जमानत पर रिहा किया गया है।


महिलाओं के प्रति अश्लील हरकतें करने के जुर्म में डॉक्टरों को पहले भी सजा हो चुकी है।


पहले भी हो चुके हैं ऐसे कई मामले

डॉक्टरों की ओर से महिलाओं के प्रति इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले

भी कई तरह के मामलों में डॉक्टरों को अश्लील हरकतें करने के जुर्म में सजा हो चुकी है। साल 2017 में ब्रिटेन में ही एक भारतीय मूल के डॉक्टर 47 वर्षीय मनीष शाह पर 13 साल से कम उम्र की लड़की के यौन शोषण का मामला सामने आया था। लंदन के रोमफोर्ड में रहने वाले शाह पर जांच के दौरान यौन उत्पीड़न के 118 मामले सामने आए थे।

*

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post