अजीबोगरीब शौक! महिला ने किचन में पाल रखे हैं 50 चूहे, बच्चों की तरह रखती है ख्याल!

 किसी को कुत्ता पालने का शौक होता है, किसी को बिल्ली पालने का शौक होता है। लेकिन क्या आपने कभी चूहा पालने के शौक के बारे में सुना है। अमेरिका में रहने वाली एक महिला को ऐसा ही शौक चढ़ा हुआ है। इस महिला ने अपने किचन में 50 चूहे पाल रखे हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि चूहों के अलावा वह बहुत सारे जानवरों की भी बच्चे की तरह देखभाल करती है।





नई दिल्ली

इस दुनिया में बहुत से लोग है जो अपने अजीबोगरीब शौक के लिए काफी मशहूर है। काफी लोगों को जानवरों से बहुत लगाव होता है। आपने सुना होगा कि किसी को कुत्ता पालने का शौक होता है तो किसी बिल्ली का। बहुत से लोग चिड़िया या तोता पालते है। ये लोग इन जानवरों की रोजाना देखभाल करते है। आज आपको एक ऐसी महिला के बारे में बता रहे है जो अपने अजीबोगरीब शौक के लिए चर्चा में है। अमेरिका में रहने वाली इस महिला ने अपने किचन में 50 चूहे पाल रखे है। आमतौर पर लोग अपने घर से चूहों को भगाते है, लेकिन यह महिला इनको अपने बच्चों की तरह पाल रही है।


25 मेल और 25 फिमेल चूहे

अमेरिका में रहने वाली इस महिला का नाम मिशेल रेबोन है। एक महिला ने अपने घर में 50 चूहे पाल रखे हैं, जिसमें 25 मेल हैं और 25 फीमेल। खुद को एनिमल लवर कहने वाली मिशेल अपने बच्चों की तरह इन चूहों की देखभाल करती है। 51 वर्षीय यह महिला इन चूहों को अपना 'बेबी' कहती है। दिलचस्प बात ये है कि उसके पास एक बिल्ली भी है।


16 साल के लड़के की निकल आई 'पूंछ', लोगों कहा- हनुमान का अवतार!


2018 में लाई थी दो चूहे

डेली मेल' की रिपोर्ट के अनुसार, मिशेल अमेरिकन आर्मी से रिटायर हैं। मिशेल ने अपने घर में तरह-तरह के जानवर पाल रखे हैं। सबसे पहले साल 2018 में मिशेल अपने घर दो चूहे लेकर आई थीं। उन्होंने इनका नाम एल्विस और चक रखा था। इसके बाद से लगातार इनकी संख्या बढ़ती गई। अब उनके घर में कुल 50 चूहों का परिवार रहता है।


Video: दुल्हन ने दूल्हे की मांग में भरा सिंदूर, नजारा देख मेहमान रह गए दंग

किचन सिंक में नहाते हैं चूहे

मिशेल रेबोन वह इन चूहों की देखभाल अपने बच्चों की तरह करती हैं। उसने अपने किचन सिंक में चूहों को नहलाने का वीडियो फेसबुक पर शेयर किया था, जो देखते ही देखते ही वायरल हो गया। महिला ने कहा कि वे बहुत मिलनसार हैं और जब मैं उन्हें खाना खिलाती हूं, तो वे सभी दौड़ते हुए आते हैं।


घर में है कुत्ते, बिल्ली, बत्तख, हंस सहित कई जानवर

महिला को जानवरों और पक्षियों से काफी लगाव है। वह सभी का बच्चों की तरह ख्याल रखती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि महिला के पास चार पालतू कुत्ते, तीन बिल्लियां और दो सूअर भी हैं। इससे पहले भी उनके पास दो भेड़ें, दो बकरियां, करीब 15 बत्तख, हंस और 25 मुर्गियां थी। जिनके रहने के लिए अलग-अलग जगह बना रखी है।

*

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post