Shamita Shetty: इंडस्ट्री में काम नहीं मिलने पर छलका शमिता शेट्टी का दर्द, कहा- बहुत मुश्किल दौर से गुजरी हूं

Shamita Shetty हाल ही में शमिता फिल्म द टेनेंट में नजर आई हैं। उन्होंने बताया कि एक ऐसा भी दौर था जब उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिल रहा था वो काफी निराश और परेशान थीं उस वक्त।
जी20 भारत खेलो इंडिया क्या खरीदें गेमिंग न्यूज़ विश्वास न्यूज़ Messey Hindi News ⁄ Entertainment ⁄ Bollywood Shamita Shetty: इंडस्ट्री में काम नहीं मिलने पर छलका शमिता शेट्टी का दर्द, कहा- बहुत मुश्किल दौर से गुजरी हूं RUCHI VAJPAYEE Publish Date: Sun, 19 Feb 2023 03:21 PM (IST) Updated Date: Sun, 19 Feb 2023 03:21 PM (IST) Google News Facebook twitter wp K00 OPEN IN APP Shamita Shetty, Bigg Boss OTT, Shilpa Shetty, Shamita Shetty Film Shamita Shetty हाल ही में शमिता फिल्म द टेनेंट में नजर आई हैं। उन्होंने बताया कि एक ऐसा भी दौर था जब उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिल रहा था वो काफी निराश और परेशान थीं उस वक्त। प्रियंका सिंह, मुंबई ब्यूरो। फिल्मों और वेब सीरीज में मिल रहे विविधतापूर्ण अवसरों से शमिता शेट्टी के करियर को गति मिली है। निजी जीवन व फिल्मों के चयन को लेकर शमिता ने प्रियंका सिंह के साथ साझा की दिल की बातें... द देनेंट में आईं नजर कई बार प्रतिभा होते हुए भी उस तरह के काम कलाकार को आसानी से नहीं मिल पाते हैं, जिनकी उन्हें तलाश होती है। अभिनेत्री शमिता शेट्टी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। कई बार उन्हें अच्छे प्रोजेक्ट्स के लिए दो-तीन साल तक प्रतीक्षा करनी पड़ी। हाल ही में शमिता फिल्म 'द टेनेंट' में नजर आई हैं। लोग इसे शमिता की दूसरी पारी कह रहे हैं। क्या वह भी ऐसा मानती हैं? इस पर शमिता कहती हैं, 'मैं ऐसा नहीं मानती। हर बार जब मेरी कोई फिल्म प्रदर्शित होती है, तो लोग मेरे बारे में यही कहते हैं। मैं कितनी बार वापसी करूंगी। मेरी फिल्मों के प्रदर्शित होने में अंतराल इसलिए है, क्योंकि अच्छे प्रस्ताव नहीं आए। मुझे नहीं पता क्यों नहीं आए, जो भी आता था, उसमें से बेस्ट चुनकर मैं कर लेती हूं।'

*

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post