रणबीर-आलिया शादी:संजना, करण से लेकर रिद्धिमा तक, कोई फिल्मों में हुआ फ्लॉप तो किसी ने हमेशा बनाए रखी इंडस्ट्री से दूरी!

 रणबीर-आलिया की शादी के चलते फिर एक बार कपूर खानदान चर्चा में हैं। कपूर खानदान तब से इंडस्ट्री का अहम हिस्सा है जब 1928 में पृथ्वीराज कपूर फिल्मों में आए। तब से लेकर आज तक कई पीढ़ियों के कई सदस्य इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। लेकिन इस खानदान के कई लोग ऐसे भी हैं जो हमेशा से ही लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी है जिन्होंने फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद दूसरा करियर चुन लिया है-





कभी फिल्मों में नजर नहीं आए कपूर खानदान के ये लोग


ऋतु कपूर


राज कपूर की बड़ी बेटी ऋतु हमेशा से फिल्मों से दूर रहीं। ऋतु एक इंश्योरेंस एडवाइजर रही हैं जिनकी शादी बिजनेसमैन राजन नंदा से शादी की है।



निखिल नंदा


राज कपूर के नाती और ऋतु कपूर के बेटे निखिल नंदा एक बिजनेसमैन हैं। निखिल, इंजीनियर कंपनी एस्कॉर्ट लिमिटेड के चेयरमैन हैं, जिनकी शादी अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता से हुई है।



रिद्धिमा कपूर


ऋषि कपूर और नीतू सिंह की बड़ी बेटी रिद्धिमा कपूर कभी फिल्मों में नहीं आईं। रिद्धिमा एक जूलरी डिजाइनर हैं जिनकी शादी बिजनेसमैन भरत साहनी से हुई है। रिद्धिमा फिल्मों से दूर रहीं है लेकिन वो अपनी फैमिली के साथ द कपिल शर्मा शो में जा चुकी है।



फिल्मों में नहीं चले ये कपूर्स


राजीव कपूर


राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर फिल्मों में तो आए लेकिन उन्हें कभी पिता या दादा पृथ्वीराज और भाइयों रणधीर, ऋषि जैसी पॉपुलैरिटी नहीं मिली। एक जान हैं हम से फिल्मों में आए राजीव ने राम तेरी गंगा मैली, आसमान, लवर बॉय जैसी कई फिल्में कीं। एक्टिंग के अलावा राजीव ने जिम्मेदार, हीना और आ अब लौट चलें जैसी फिल्में प्रोड्यूस भी कीं लेकिन बतौर प्रोड्यूसर भी इनका करियर ज्यादा नहीं चल सका। 1999 में आ अब लौट चलें फिल्म फ्लॉप होने के बाद राजीव ने इंडस्ट्री छोड़ दी। राजीव ने तुलसीदास जूनियर से 30 साल बाद एक्टिंग कमबैक किया लेकिन ये फिल्म उनके निधन 9 फरवरी 2021 के बाद 4 मार्च 2022 में रिलीज हुई।



कुणाल कपूर


शशि कपूर और जेनिफर कपूर के बेटे कुणाल कपूर ने 1972 की इंग्लिश फिल्म सिद्धार्थ से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद एक्टर श्याम बंगाली की फिल्म जुनून, आहिस्ता-आहिस्ता, उत्सव और त्रिकाल जैसी फिल्मों में नजर आए। फिल्में फ्लॉप होने के बाद 1987 में अपनी एडफिल्म कंपनी शुरू करने के लिए कुणाल ने हमेशा के लिए एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया। बाद में एक्टर ने सिंह इज ब्लिंग फिल्म में ऐमी जैक्सन के पिता की भूमिका निभाकर कमबैक किया। आखिरी बार एक्टर साल 2019 की फिल्म पानीपत में शुजा-उद-दौला की भूमिका में नजर आए हैं।



करण कपूर


शशि कपूर और जेनिफर के बेटे करण ने 1986 की फिल्म सल्तनत से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में सनी देओल, धर्मेंद्र और श्रीदेवी लीड रोल में थे। इसके बाद करण, लोहा और अफसर जैसी फिल्मों में नजर आए। यूरोपियन लुक के चलते उन्हें बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर मिलने बंद हो गए जिसके बाद एक्टर फोटोग्राफी करने लंदन गए और वहीं सेटल हो गए।



संजना कपूर


शशि कपूर की बेटी संजना बतौर लीड साल 1989 की फिल्म हीरो हीरालाल में नजर आई हैं। कामयाबी ना मिलने पर चंद फिल्मों के बाद ही संजना ने इंडस्ट्री छोड़ दी थी। संजना दादा का पृथ्वी थिएटर चलाती थीं, लेकिन 2011 में उन्होंने इसे छोड़कर जुनून थिएटर शुरू किया है।



अरमान जैन


शो मैन राज कपूर के नाती और रीमा कपूर के बड़े बेटे अरमान जैन ने साल 2014 की फिल्म लेकर हम दीवाना दिल से बॉलीवुड डेब्यू किया था। ये एक फ्लॉप फिल्म थी, जिसके बाद अरमान फिल्मों से दूर हो गए।



आदर जैन


बॉलीवुड एक्टर आदर जैन राज कपूर के नाती हैं। आदर, राज कपूर की छोटी बेटी रीमा जैन के बेटे हैं जिन्होंने साल 2017 की फिल्म कैदी बैंड से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद आदर खेल-खेल में फिल्म का हिस्सा रहे। आदर दो फिल्मों के बावजूद बॉलीवुड में पहचान नहीं बना सके।

*

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post