IPL मिस्ट्री गर्ल्स, जिनके फैंस बने दीवाने:एक्ट्रेस-सुपर मॉडल के चेहरों का पीछा करते हैं कैमरे, ​क्रिकेटर की बहन तो कोई धोनी की प्रशंसक!

 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) जारी है। क्रिकेट फैंस खिलाड़ियों के चौके-छक्के और रोमांचक मुकाबलों का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं मैदान में मौजूद कैमरामैन दर्शकों के एक्सप्रेशन को कैमरे में कैद कर रहे हैं, जिनमें कुछ मिस्ट्री गर्ल्स भी नजर आ जाती हैं, जोकि सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। फैंस इन चेहरों को पूरे सीजन याद रखते हैं। यहां पढ़िए आईपीएल के इतिहास की कुछ ऐसी मिस्ट्री गर्ल्स के बारे में जो रातों-रात स्टार बन गईं...



1. आरती बेदी: सैंटी लुक से स्टार बनीं

आईपीएल के दिल्ली कैपिटल और कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत के दौरान ब्रेबोर्न स्टेडियम गैलरी में बैठी एक लड़की कैमरे की जद में आ गई। अपने सैंटी लुक के चलते वह रातों-रात सोशल मीडिया पर छा गई। हालांकि, शुरुआत में यह पता नहीं चल पाया कि सफेद टॉप में बैठी क्रिकेटर्स को चीयर करने वाली वह लड़की कौन थी, लेकिन बाद में पता चला कि उस लड़की का नाम आरती बेदी है। आरती पेशे से एक्टर और डांसर हैं। वह अब फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम तक छा चुकी हैं। लोग उनकी सुंदरता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं, आरती को तो काफी लोग नया क्रश भी बता रहे हैं। आरती के सोशल मीडिया अकाउंट के मुताबिक, वह एनिमल लवर हैं। उन्होंने एक बिल्ली पाल रखी है, जिसे वह अपने परिवार का सदस्य बताती हैं।


IPL की मिस्ट्री गर्ल और एक्टर आरती बेदी। आरती ICICI बैंक, किंगफिशर समेत कई बड़े ब्रांड के विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं।


2.काव्या मारन: SRH को सपोर्ट करने वाली मिस्ट्री गर्ल

आईपीएल की एक और मिस्ट्री गर्ल जो हमेशा सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम को सपोर्ट करने आती है। इस हसीना का नाम काव्या मारन है। काव्या सन ग्रुप के मालिक कलानिधि मारन की बेटी और पूर्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन की भतीजी हैं। वह सनराइजर्स हैदराबाद टीम की सीईओ हैं। काव्या को शुरुआत में सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के दौरान और बाद में IPL नीलामी की मेज पर देखा गया था। काव्या सन नेटवर्क में कई चीजें संभाल रही हैं, जिनमें सन म्यूजिक और एफएम चैनल शामिल हैं।


सनराइजर्स हैदराबाद टीम की सीईओ काव्या मारन। काव्या क्रिकेट की शौकीन हैं। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से एमबीए करने के बाद वह SRH के साथ जुड़कर टीम की रणनीति बनाने का काम करती हैं।


3. आश्रिता शेट्टी: पति को सपोर्ट करने पहुंची, हो गईं वायरल

IPL की मिस्ट्री गर्ल आश्रिता शेट्टी साउथ की एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेटर मनीष पांडेय की पत्नी हैं। वह उस वक्त चर्चा में आईं थीं, जब स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को सपोर्ट करते हुए उनकी तस्वीर वायरल हुई थी। उस वक्त मनीष सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे और किसी को नहीं पता था कि यह वायरल लड़की मनीष की गर्लफ्रेंड हैं।


साउथ इंडियन एक्ट्रेस आश्रिता शेट्टी। आश्रिता ने 2 दिसंबर, 2019 को भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मनीष पांडेय से शादी की थी। आश्रिता ने इंद्रजीत और उधयम एनएच4 जैसी फिल्मों में काम किया है।


4. ईशान किशन की गर्लफ्रेंड निकली अदिति हुंडिया

साल 2019 में अदिति हुंडिया मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चीयर करने के दौरान सुर्खियों में आई थी। उसी दौरान उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं थी। रातों-रात सोशल मीडिया पर उन्हें चाहने वालों की संख्या बढ़ गई थी। बाद में पता चला कि अदिति हुंडिया सुपर मॉडल हैं और मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर ईशान किशन की गर्लफ्रेंड भी। वह साल 2017 में फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रहीं थीं।


सुपर मॉडल अदिति हुंडिया। अदिति हुंडिया का जन्म 15 जनवरी 1997 को राजस्थान के जयपुर में हुआ था। अदिति 2016 में मिस राजस्थान प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप रहीं। साल 2018 में उन्होंने मिस डिवा पेजेंट का खिताब जीता। अदिति पोलैंड में मिस सुपरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं।


5. दीपिका घोष: फैंस बुलाने लगे 'आरसीबी गर्ल'

आईपीएल में मिस्ट्री गर्ल्स के वायरल होने का ट्रेंड दीपिका घोष से शुरू हुआ। वह साल 2019 में चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चीयर करने पहुंची, तब एक कैमरामैन की नजर उन पर पड़ी। रेड टॉप में हॉट दिखने वाली मिस्ट्री गर्ल दीपिका घोष ने खिलाड़ियों से कहीं ज्यादा सुर्खियां बटोरीं थीं। दीपिका घोष कोरियोग्राफर और कंटेंट क्रिएटर हैं।


आरसीबी गर्ल दीपिका घोष। वह पेशे से डांसर और कोरियोग्राफर हैं। दीपिका घोष सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनके वीडियोज और रील्स को फैंस काफी पसंद करते हैं।


6. मालती चाहर: धोनी की हार्ड-कोर फैन

मिस्ट्री गर्ल मालती चाहर साल 2018 में पुणे के एक स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट करने पहुंचीं थी और यहीं से रातों-रात लोकप्रिय हो गईं थीं। बाद में जानकारी मिली कि वह चेन्नई सुपर किंग्स के फास्ट बॉलर दीपक चाहर की बहन हैं। साथ ही धोनी की हार्ड-कोर फैन हैं। मालती भी मॉडल-एक्ट्रेस हैं।


दीपक चाहर की बहन मालती चाहर। मालती मॉडल और एक्ट्रेस हैं और साल 2018 में फिल्म जीनियस में नजर आ चुकी हैं।

दीपक चाहर की बहन मालती चाहर। मालती मॉडल और एक्ट्रेस हैं और साल 2018 में फिल्म जीनियस में नजर आ चुकी हैं।

*

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post